बरईपुर गांव के सिवान में एक मानव कंकाल मिलने से हड़कंप

6 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता आजमगढ़

अहरौला। थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव के सिवान शुक्रवार सुबह खेत मे धान काट रहे थे कि एक मानव खोपड़ी कई टूकडों में हाथ पैर की हड्डियां कई टुकड़ों मे दूर-दूर तक बिखरे हुए थे जिससे सूचना पाते ही पूरे गांव में हड़कंप मच वहीं से कुछ दूर पर एक महिला की पीले रंग की साड़ी भी पड़ी हुई थी सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दिये। वहीं जांच पड़ताल में पुलिस को गांव वालों ने बताया कि गांव से चार अक्टूबर को 65 वर्षीय महिला गुम हो गई थी लेकिन पहचान के लिए कुछ भी मानव कंकाल में नहीं बचा था कि महिला की पहचान की जाए खोपड़ी हड्डी के रूप में हाथ पैर की हड्डी छोटे-छोटे टुकड़ों में बटी हुई थी जिससे पुलिस को पहचान करने में भी समस्या आने लगी महिला का नाम विद्यावती(65) पत्नी रामनिवास मिश्रा जिनकी 4 अक्टूबर 2025 को अहरौला थाना में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी और परिजन जगह-जगह खोजबीन भी कर रहे थे। वहीं कुछ दूरी पर पुलिस को एक साडी मिली परिजनों को बुलाकर साड़ी की पहचान कराई परिजन में मृतका का मात्र इकलौता पुत्र है उसने साड़ी की पहचान की इसके बाद पुलिस ने मानव कंकाल की पहचान विद्यावती पत्नी रामनिवास मिश्रा के रूप में की और जगह-जगह बिखरे हुए कंकाल को एक बोरे में समेट कर पीएम और डीएनए टेस्ट के लिए जिला पर भेज दिया गया है।
जिस तरह से गुमशदगी के 47 दिन बाद महिला का पूरा मानव कंकाल हड्डी में तब्दील हो गया और वह भी पूरे शरीर के सर अलग पैर अलग हाथ अलग और फेफड़ा के भाग का पता ही नहीं चला कि वह कहां गया जिसे कहीं लोगो मे इसकी चर्चा है हालांकि मृतका के एकलौता पुत्र अरविंद मिश्रा ने किसी पर कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है परिवार इतना गरीब है की खुद एकलौता पुत्र अरविंद मिश्रा गांव के अगल-बगल मेहनत मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते हैं लेकिन जिस तरह से मौके पर महिला के कंकाल के कई टुकड़े मिले हैं उससे कहीं ना कहीं ग्रामीणों के मन में भी शंका पैदा हो रही है हालांकि पुत्र अरविंद मिश्रा ने पीएम के बाद अपने मां के पार्थिव शरीर का दाह संस्कार करने की इच्छा जताई है जिसे कम से कम उनका पुत्र धर्म का पालन हो सके।थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया 4 अक्टूबर को उक्त महिला के गायब होने के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी ऐसा लग रहा था उसे समय खेत में पानी में महिला डूब गई और उसकी मौत हो गई और उसके पूरे शरीर को कुत्ते और सियार ने नोच डाला मात्रा मौके पर कई टुकड़ों में हड्डी और सर का भाग मिला है पीएम में और डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।

Share

Leave a Reply