तिरंगों और नारों के बीच अमेठी में निकली रन फॉर यूनिटी, पुष्पवर्षा बना खास आकर्षण

10 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता अमेठी

अमेठी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सोमवार को अमेठी में भव्य “रन फॉर यूनिटी” पदयात्रा आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को सशक्त बनाना रहा। पदयात्रा में बच्चों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भारी भागीदारी रही।

पदयात्रा रामलीला मैदान से आरंभ होकर गांधी चौक व अंबेडकर तिराहा होते हुए पुनः रामलीला मैदान स्थित सभा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, विजय विश्व तिरंगा प्यारा जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का उत्साह प्रदर्शित किया।

मार्ग के दौरान जेसीबी मशीनों द्वारा पुष्पवर्षा की गई, जिसने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया। परमहंस आश्रम टीकरमाफी माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में आचार्य अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले के समस्त विद्यालयों के विद्यार्थी भी एकता यात्रा में शामिल हुए।

समापन समारोह में मंच पर अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष द्वारा राज्य महिला आयोग की सदस्य को पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया, जबकि भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिन्टू ने सरदार पटेल की प्रतिमा भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि बिहार की भांति उत्तर प्रदेश में भी एनडीए की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने मतदाता सूची से मृत मतदाताओं, रोहिंग्या और गलत तरीके से जुड़े नामों को हटाने के लिए चल रहे “सिर अभियान” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर गिरी, भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिन्टू एवं राजेश अग्रहरि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Share

Leave a Reply