गूजीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बैगलेस दिवस पर छात्रों ने बनाए पत्तों के आकर्षक बर्तन

9 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता अमेठी

संग्रामपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय गूजीपुर में शनिवार को बैगलेस दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के पत्तों से पर्यावरण अनुकूल बर्तन बनाने की अनूठी गतिविधि सम्पन्न की गई। बच्चों ने केले, सागौन, पीपल, महुआ आदि के पत्तों के माध्यम से प्लेट, गिलास, सूप कटोरी व डलिया सहित कई आकर्षक बर्तन तैयार किए।

बर्तन निर्माण गतिविधि में छात्र-छात्राओं निष्ठा, अंजली, दीक्षा, अंशिका, लक्ष्मी, प्रियांशु, विनय, शिवम, चंदन, शिवम पाल, शिवम सिंह, विपलव आदि की विशेष भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम में बच्चों को सक्रिय सहयोग श्रीश मिश्रा (सअ) द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. पवन कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में कौशल आधारित शिक्षा, नवाचार तथा देखकर और करके सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार दुबे ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके रचनात्मक कार्य की सराहना की।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!