सत्य सवेरा संवाददाता अमेठी
अमेठी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में 21 से 24 नवम्बर 2025 तक चल रही राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबलों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के समन्वय से आयोजित की जा रही है।
द्वितीय दिवस पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक, हैंडबाल संघ लखनऊ के तौहीद विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद के अनुसार प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के साथ अमेठी छात्रावास की टीम मिलाकर कुल 19 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आज खेले गए मुकाबलों में प्राप्त परिणाम इस प्रकार रहे—
अलीगढ़ ने बस्ती को 13–9 से हराया
आजमगढ़ ने कानपुर को 11–0 से मात दी
अमेठी छात्रावास ने प्रयागराज को 14–9 से पराजित किया
वाराणसी ने सहारनपुर को 16–7 से हराया
लखनऊ ने चित्रकूट पर 8–2 से जीत दर्ज की
अयोध्या ने मुरादाबाद को 14–7 से हराया
विंध्यांचल ने गोरखपुर को 11–10 से पराजित किया
अलीगढ़ ने मेरठ को 14–10 से हराया
झांसी ने बरेली को 10–9 से मात दी
अलीगढ़ ने अयोध्या पर 22–15 की शानदार जीत दर्ज की
प्रतियोगिता में अलीगढ़ टीम लगातार दो जीत के साथ सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरती दिखाई दी।
मैचों का संचालन निर्णायक मंडल— प्रेम प्रकाश सिंह, मनीष, रणविजय, पंकज यादव, ध्रुव और प्रवीण मिश्रा द्वारा किया गया।
इस दौरान उपक्रीड़ाधिकारी मो. मुशर्रफ खां, राम आसरे, सचिन भारद्वाज, प्रांजल तिवारी, मुकेश यादव, नेहाल तिवारी, मो. नदीम, मो. आरिफ, मोना, लवली तिवारी, आरती एवं समस्त स्टेडियम स्टाफ मौजूद रहा।
प्रतियोगिता का सफल संचालन राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी अमेठी के प्रवक्ता डॉ. हमीद द्वारा किया गया।