यातायात पुलिस अमेठी का जागरूकता अभियान जारी — 165 वाहनों का चालान, ₹1.95 लाख का जुर्माना

9 / 100 SEO Score

अमेठी। यातायात जागरूकता माह नवंबर के तहत जनपद अमेठी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान कस्बा जगदीशपुर और गौरीगंज क्षेत्र में यातायात पुलिस टीमों ने आमजनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से अपील की कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, और चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही वाहन को निर्धारित गति सीमा से अधिक न चलाने, ओवरलोडिंग से बचने, तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी सलाह दी।

अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए यातायात संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।

वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने कठोर कार्रवाई भी की। सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 165 वाहनों का चालान किया गया तथा ₹1,95,000 का जुर्माना योजित किया गया।

यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान प्रतिदिन इसी प्रकार आयोजित किया जाता रहेगा। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!