रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

1 / 100 SEO Score

अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह नरबहनपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पर शव देखा और तुरंत पीपरपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की, किंतु मृतक के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई।

प्रथम दृष्टया पुलिस इस घटना को ट्रेन की चपेट में आने का मामला मान रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार देर शाम युवक रेलवे लाइन के पास अकेले टहलता दिखाई दिया था और उसकी मानसिक स्थिति अस्थिर प्रतीत हो रही थी। पुलिस इस जानकारी को भी जांच के दायरे में शामिल कर रही है।

पीपरपुर थाना प्रभारी श्री राम पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मृतक की पहचान सुनिश्चित करने हेतु आसपास के सभी थानों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply