सड़क किनारे गड्ढे में घुसी बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

4 / 100 SEO Score

संग्रामपुर। जगदीशपुर से अमेठी होते हुए प्रतापगढ़ की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस रविवार सुबह करीब 10:15 बजे ठेंगहा पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गई। अचानक हुए हादसे से बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शी खलासी बैस के अनुसार बस चालक जब सामने से आती हाइड्रा को देखकर साइड लेने लगा, उसी दौरान सड़क किनारे उगी घास के बीच मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं दिया और बस उसमें फिसलकर घुस गई। हालांकि चालक ने तुरंत स्टेयरिंग संभालते हुए बस को खाई में गिरने से बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों ने भी चालक की समझदारी और त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों के साथ मिलकर बस को बाहर निकालने में मदद की। पास ही मौजूद जेसीबी मशीन की सहायता से बस को सड़क पर चढ़ाया गया। इसके बाद बस यात्रियों सहित पुनः प्रतापगढ़ की ओर रवाना हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि चालक ने सूझबूझ न दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि सड़क के किनारे गहरा गड्ढा था और बस के सीधे वहां गिरने की आशंका थी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!