सूचना विभाग की प्रदर्शनी का मा. विधायक सुरेश पासी ने किया शुभारंभ

1 / 100 SEO Score

अमेठी। जगदीशपुर ब्लॉक के ग्राम बुबूपुर में उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार को जगदीशपुर के मा. विधायक श्री सुरेश पासी ने फीता काटकर किया। यह प्रदर्शनी 23 से 28 नवम्बर तक संचालित होगी। इसमें सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं लोककल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आकर्षक एवं भव्य चित्रों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

शुभारंभ अवसर पर विधायक सुरेश पासी ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सही और सटीक जानकारी सीधे जनता तक पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रदर्शनी में सम्मिलित होकर 23 से 28 नवम्बर तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश विक्रम सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से समझाने का अत्यंत प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षक, पत्रकार, ध्वनि फाउंडेशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में शिवकरण तिवारी, राम उजागीर तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, गया प्रसाद तिवारी, विजय तिवारी, आदित्य नारायण तिवारी, सिराज अहमद, सिद्दीक़ खान, राकेश पांडेय, हरि प्रताप सिंह, अरुण तिवारी, राम निवाज ओझा, कल्लू निहालपुर, लतीफ खान, प्रिंसु शुक्ला, भगवत प्रसाद, राजन गुप्ता, गोपाल तिवारी, बृजेश पाठक, सौरभ पाठक सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

पहले ही दिन प्रदर्शनी में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने सरकारी योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। क्षेत्र में प्रदर्शनी के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Share

Leave a Reply