CHC अमेठी में SIR प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम — मतदाता जागरूकता पर चला विशेष अभियान

1 / 100 SEO Score

अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अमेठी में SIR प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार को मतदाता जागरूकता और जानकारी साझा करने का विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बनाना रहा।

कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक शांतनु पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को SIR प्रक्रिया—Seen, Identified, Registered के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ा जाता है, त्रुटियों को दूर किया जाता है तथा मृत एवं अन्यत्र स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की कार्यवाही की जाती है।

शांतनु पाण्डेय ने लोगों से अपील की कि जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

अभियान के दौरान घर-घर संपर्क, फार्म भरवाने और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजन का उद्देश्य अधिकतम नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाना है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!