शहर की सड़कों को दुरुस्त करने हेतु लगभग 10 हजारी हस्ताक्षर वाला ज्ञापन डीएम को सौंपा

10 / 100 SEO Score

 

सत्य सवेरा संवाददाता गाजीपुर 

 

गाज़ीपुर।शहर की खस्ताहाल सड़कों और सात वर्षों से अधूरे पड़े सीवर कार्य के खिलाफ शहरवासियों का आक्रोश आखिरकार फूट पड़ा। सोमवार को नगर के विभिन्न इलाकों के नागरिकों ने 10 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ एक विस्तृत ज्ञापन समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपकर सड़कों की बदहाली और कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

ज्ञापन में बताया गया है कि गाज़ीपुर नगर क्षेत्र में पिछले सात वर्षों से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है, जबकि कई प्रमुख मार्गों पर सीवर कार्य दो वर्ष पूर्व ही पूरा कर दिया गया था। इसके बावजूद संबंधित एजेंसियों— सीवर निर्माण की कंपनी, जल निगम, नमामि गंगे प्रोजेक्ट, नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी द्वारा अब तक सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है।

 

नागरिकों ने आरोप लगाया कि बिना मरम्मत छोड़ी गई सड़कें आज खतरनाक गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिनके कारण आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। धूल, कीचड़ और गंदगी के कारण लोग तरह-तरह की बीमारियों का भी शिकार हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि शहर में आवाजाही दूभर हो चुकी है और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

 

नागरिकों की प्रमुख मांगें

 

1. सात वर्षों में शहरी क्षेत्र में हुए सीवर और संबंधित निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

 

अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार संस्थाओं, अधिकारियों, निर्माण कंपनियों और संबंधित फर्मों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई एवं मुकदमा दर्ज किया जाए।

 

2. वर्तमान में चल रहे कार्यों की निगरानी के लिए सक्षम अधिकारी की कमेटी का गठन किया जाए,

 

ताकि कार्य गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जा सके।

 

नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शहर की खराब सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे बड़े पैमाने पर जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

इस मौके पर विवेक कुमार सिंह शम्मी, संजय सिंह, राजकुमार सिंह, आसिफ खान, राजेश प्रजापति, अनुज भारती,। पप्पू नेता, मनीष पांडेय, धर्मेंद्र सिंह,अनुज यादव शामिल रहे।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481