अमेठी से 50 कृषक 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय प्रशिक्षण हेतु जबलपुर रवाना, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

5 / 100 SEO Score

अमेठी। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के प्रसार और किसानों को उन्नत खेती से जोड़ने के उद्देश्य से आत्मा योजनांतर्गत 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को हुई। अमेठी जनपद के 50 किसानों को भारतीय खरपतवारनाशी अनुसंधान संस्थान तथा जवाहरलाल नेहरू कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश) के लिए रवाना किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय चौहान ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान किसानों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, खरपतवार प्रबंधन, उन्नत फसल किस्मों, वैज्ञानिक खेती और कृषि यंत्रों के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि किसान प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने खेतों में लागू कर उत्पादन बढ़ाने और लागत में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएँगे।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता, उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को सफल एवं उपयोगी प्रशिक्षण यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।

उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि इस 7 दिवसीय भ्रमण में किसानों को फसल विविधीकरण, आधुनिक खेती के मॉडल, खरपतवार नियंत्रण तकनीक, जल संरक्षण उपायों तथा कृषि मशीनरी के वैज्ञानिक उपयोग पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481