संविधान दिवस पर एसपी अमेठी ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

4 / 100 SEO Score

अमेठी। 26 नवंबर 2025— संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय गौरीगंज में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, उसमें वर्णित कर्तव्यों तथा भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने की शपथ दिलाई।

एसपी कौशिक ने संविधान में निहित न्याय—सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक—साथ ही विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा व अवसर की समता सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने सभी कर्मियों को व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने वाली बंधुता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply