ठेंगहा में बाइपास निर्माण की गूंज शुरू हुआ कार्य

4 / 100 SEO Score

अमेठी। प्रतापगढ़–अमेठी–गौरीगंज–मुसाफिरखाना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-931) के चौड़ीकरण परियोजना ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। परियोजना के तहत सड़क किनारे स्थित पेड़ों की कटाई का कार्य वन विभाग द्वारा तेज़ी से किया जा रहा है, जो अब ठेंगहा पुल के पास तक पहुंच चुका है।

इसी बीच, ठेंगहा में प्रस्तावित 2.5 किलोमीटर लंबे बाइपास का निर्माण भी 25 नवंबर से औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। बाइपास कार्य की शुरुआत होते ही स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से प्रतीक्षित यह बाइपास ट्रैफिक दबाव कम करने के साथ-साथ यात्रियों को जाम की समस्या से भी राहत दिलाएगा।

निर्माण से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि जल्द से जल्द लोगों को बेहतर और सुरक्षित मार्ग का लाभ मिल सके।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!