रोहसी गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिला दिल्ली–दानापुर ट्रेन टिकट

4 / 100 SEO Score

गौरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहसी खुर्द गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान अंबेडकरनगर निवासी राम लौटन पुत्र छोटे लाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की जेब से दिल्ली से दानापुर का ट्रेन टिकट भी मिला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी यात्रा के दौरान यहां तक पहुंचा होगा।

चौंकाने वाली बात यह है कि रेलवे स्टेशन से यह स्थान लगभग 5 किलोमीटर दूर है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक वहां तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में घटना हुई।

गौरीगंज कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Share

Leave a Reply