अमेठी: तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत तीन गंभीर

4 / 100 SEO Score

अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के खजुरी गांव के पास गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ई-रिक्शा चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा अमेठी की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर दी। सूचना पाकर पुलिस व 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

 

एम्बुलेंस टीम ने घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति अभी भी नाज़ुक बताई है।

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खजुरी मोड़ पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर लगाने, चेतावनी संकेतों की व्यवस्था करने और ट्रैफिक नियंत्रण को सख्त करने की मांग की है।

 

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!