अमेठी/तिलोई। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विधानसभा तिलोई के बूथ संख्या 387 की बीएलओ श्रीमती रोशनी देवी (आंगनवाड़ी) को सम्मानित किया गया। उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया, जिसके लिए उन्हें सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र और ₹1100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
सम्मान समारोह में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि रोशनी देवी का कार्य अनुकरणीय रहा है। उन्होंने अभियान के हर चरण में जिम्मेदारी और दक्षता दिखाते हुए मिशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मियों ने उनके सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से बीएलओ में कार्य के प्रति उत्साह और बढ़ता है।