हत्या के प्रयास में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

2 / 100 SEO Score

*थाना – अहरौला*

*पूर्व की घटना का विवरण-*
दिनांक 15.09.2023 को वादी मुकदमा मूलचन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0 रामधारी पाण्डेय ग्राम सीरपट्टी थाना – अहरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी 1. हरेन्द्र पुत्र अमृत प्रसाद पाण्डेय 2. धीरेन्द्र पाण्डेय पुत्र अमृत प्रसाद पाण्डेय 3. अंजली पत्नी हरेन्द्र पाण्डेय निवासीगण ग्राम सीरपट्टी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा इण्डिया मार्का मशीन से बच्चो को पानी लेने से मना करना तथा गाली गुप्ता देते हुए मारना पीटना व जान माल की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 298/2023 धारा 323/504/506/336 भादवि बनाम हरेन्द्र पुत्र अमृत आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 16.12.2023 को उ0नि0 कुलदीप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त हरेन्द्र पाण्डेय पुत्र अमृत प्रसाद पाण्डेय उम्र 28 वर्ष ग्राम सिरपट्टी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को बसही बाजार पुलिस के पास से समय 10.35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
1-मु0अ0सं0 298 /23 धारा 323/504/506/336/325/307 भादवि ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –*
1. हरेन्द्र पाण्डेय पुत्र अमृत प्रसाद पाण्डेय उम्र 28 वर्ष ग्राम सिरपट्टी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 कुलदीप सिंह, का0 विशाल सोनकर, का0 पुष्पेन्द्र सिंह थाना अहरौला आजमगढ़ ।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481