अयोध्यानगर में नया प्राइमरी स्कूल निर्माणाधीन, बच्चों को मिलेगी बड़ी सुविधा

4 / 100 SEO Score

अमेठी। जनपद अमेठी के भादर ब्लॉक के अयोध्यानगर गाँव में नया सरकारी प्राइमरी स्कूल बनाया जा रहा है। लंबे समय से विद्यालय की कमी से जूझ रहे ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है।

ग्रामवासियों के अनुसार, स्कूल न होने के कारण छोटे बच्चों को काफी दूर तक पैदल जाना पड़ता था, जिससे वे प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करते थे। अब स्कूल निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह है।

गाँव के प्रधान ने बताया कि विद्यालय बनने के बाद बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में काफी आसानी होगी। पहले दूरी की वजह से कई बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुँच पाते थे।

पंडित रामनारायण एजुकेशनल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमर यादव ने सरकार की सराहना करते हुए कहा कि छोटे बच्चों को दूर स्कूल जाने की समस्या वर्षों से थी, और इस नए विद्यालय से गरीब परिवारों के बच्चे भी बिना किसी आर्थिक बोझ के शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की फीस वहन कर पाना हर परिवार के बस की बात नहीं होती, ऐसे में सरकारी विद्यालय उनके लिए वरदान साबित होगा।

गाँव के आंसू उपाध्याय सहित सभी ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सरकार के प्रति आभार जताया और विद्यालय निर्माण को गाँव के विकास का महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share

Leave a Reply