SIR अभियान में उत्कृष्ट कार्य: अमेठी के चार बीएलओ सम्मानित

4 / 100 SEO Score

अमेठी lविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत जिलेभर में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति को तेज करने के उद्देश्य से प्रशासन निरंतर समीक्षा व निगरानी कर रहा है। अभियान के दौरान आवेदन प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान द्वारा सम्मानित किया गया।

गौरीगंज विधानसभा के बूथ संख्या 313 के बीएलओ मोहम्मद वसीम (रोजगार सेवक) ने अब तक 80.55% प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर सराहनीय उपलब्धि हासिल की। वहीं विधानसभा अमेठी के बूथ संख्या 100 के बीएलओ लाल साहब सिंह (शिक्षामित्र) ने 86% डिजिटाइजेशन कर जिले में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया।

अभियान में सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन विधानसभा तिलोई के बूथ संख्या 387 की बीएलओ श्रीमती रोशनी देवी (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) ने किया, जिन्होंने 88.34% डिजिटाइजेशन कर पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विधानसभा जगदीशपुर के बूथ संख्या 101 के बीएलओ बृजेश कुमार तिवारी (रोजगार सेवक) ने 83.85% प्रपत्र डिजिटाइज कर अभियान को उल्लेखनीय गति दी।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने सभी बीएलओ को अंगवस्त्र एवं 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे कर्मठ कार्मिकों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

Share

Leave a Reply