सुधीर कुमार आत्महत्या मामले में लेखपाल संघ का फूटा आक्रोश अमेठी में धरना और कलमबंद हड़ताल शुरू

4 / 100 SEO Score

अमेठी। फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के बाद पूरे प्रदेश में लेखपालों के बीच गहरा रोष फैल गया है। इसी क्रम में अमेठी तहसील परिसर में जिला लेखपाल संघ ने गुरुवार को कलमबंद हड़ताल करते हुए जोरदार धरना प्रदर्शन किया। संघ ने घटना के लिए प्रशासनिक दबाव को जिम्मेदार ठहराया और दोषियों पर कार्रवाई की माँग की।

 

धरने में शामिल लेखपालों का आरोप है कि SIR कार्यवाही को लेकर मृतक पर लगातार प्रशासनिक दबाव बनाया गया, जिसके चलते उन्हें आत्महत्या जैसे कदम के लिए मजबूर होना पड़ा।

 

तहसील अध्यक्ष प्रभात सिंह ने कहा,

“हमारे साथी को इतनी मानसिक प्रताड़ना दी गई कि वह टूट गया। यह मात्र आत्महत्या नहीं, बल्कि सिस्टम की खामी और प्रशासनिक दबाव का नतीजा है। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, यह आंदोलन जारी रहेगा।”

लेखपाल संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए निम्न प्रमुख माँगें उठाईं—

दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई

मृतक परिवार को आर्थिक सहायता एवं आश्रित को नौकरी

पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच

संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक अमेठी में आंदोलन अनवरत जारी रहेगा, और यह संघर्ष प्रदेश स्तर पर भी आगे बढ़ाया जाएगा।

Share

Leave a Reply