अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : थाना मोहनगंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

4 / 100 SEO Score

अमेठी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना मोहनगंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में 28 नवंबर 2025 को तलाश वांछित, क्षेत्र देखभाल एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मु0अ0सं0 330/2025 धारा 80, 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त बृजलाल पुत्र छंगू (उम्र लगभग 45 वर्ष) तथा उनके पुत्र विकास कुमार (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी रतवापुर मजरा राजामऊ को गिरफ्तार किया। दोनों पर थाना मोहनगंज में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत था।

गिरफ्तारी के बाद थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह चन्देल, हेड कांस्टेबल अरविन्द प्रताप सिंह और कांस्टेबल अरविन्द सिंह की सक्रिय भूमिका रही। अमेठी पुलिस की यह तत्परता कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सराहनीय मानी जा रही है।

Share

Leave a Reply