जलामा गांव में शुरू हुआ गौ-सेवा का नया युग, ‘श्री श्याम गौ सेवा ट्रस्ट’ का भव्य शुभारंभ

4 / 100 SEO Score

अमेठी :गौरीगंज ब्लॉक के साहगढ़ स्थित जलामा गांव में शुक्रवार को श्री श्याम गौ सेवा ट्रस्ट का भव्य उद्घाटन किया गया। ट्रस्ट का शुभारंभ स्थानीय समाजसेवी लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ने किया, जो लंबे समय से गाय-सेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने पूर्वजों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इस ट्रस्ट की स्थापना की है। उनका लक्ष्य इस गौशाला में 300 से 400 गायों को सुरक्षित रखकर उनके लिए चारा, देखभाल और सेवा की उत्तम व्यवस्था करना है।

उद्घाटन समारोह में सहयोगी कुलदीप पाण्डेय, ग्राम प्रधान लकी सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, अजय मिश्रा, विवेक तिवारी, प्रवीण मिश्रा, अनंत विक्रम सिंह, सविता पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया।

समारोह की शुरुआत गुरुवार को हुए रामचरितमानस पाठ से हुई थी, जिसका विधिवत समापन शुक्रवार को भंडारे के साथ किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक वातावरण को और भी पावन बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राकेश प्रताप सिंह भी पहुंचे। उन्होंने ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सेवा कार्य समाज को नई दिशा देते हैं। वहीं ग्राम प्रधान लकी सिंह ने कहा कि गायों की सेवा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी लोग मिलकर इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

श्री श्याम गौ सेवा ट्रस्ट के उद्घाटन के साथ ही जलामा गांव में गाय-सेवा का एक नया और प्रेरणादायक अध्याय शुरू हो गया है।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481