कालिकन मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल, दो की हालत गंभीर

4 / 100 SEO Score

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के प्रतापगढ़ रोड स्थित कालिकन मोड़ पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद राहगीरों और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के अनुसार, इटौरी निवासी 19 वर्षीय नितिन पांडेय पुत्र अवधेश पांडेय और सर्वेश पांडेय पुत्र राजनारायण पांडेय चंदिकन धाम से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान अमेठी से विशेषरगंज की ओर जा रहे परसोली निवासी मोहम्मद सुल्तान पुत्र जब्बार अपनी बाइक पर पीछे बैठी छात्रा खुशनुमा बानो पुत्र मोहम्मद अज़ीज़ को घर छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें कालिकन मोड़ के पास पहुँचीं, अचानक आमने-सामने टकरा गईं।

हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि मोहम्मद सुल्तान और खुशनुमा बानो दोनों आर.आर.आर.पी.जी. कॉलेज के छात्र हैं। सीएचसी अमेठी में प्राथमिक उपचार के बाद नितिन पांडेय और मोहम्मद सुल्तान को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया।

अमेठी सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सौरभ सिंह के मुताबिक, सभी घायलों का उपचार किया गया है, जिनमें से दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!