“सुधीर कुमार प्रकरण पर भड़का आक्रोश: अमेठी में लेखपालों का धरना और कलमबंद हड़ताल”

4 / 100 SEO Score

अमेठी। फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या ने प्रदेशभर के लेखपाल समुदाय में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को अमेठी तहसील परिसर में जिला लेखपाल संघ ने जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए कलमबंद हड़ताल की। लेखपालों ने आरोप लगाया कि मृतक सुधीर कुमार SIR कार्यवाही को लेकर लगातार प्रशासनिक दबाव में थे, जिसके कारण उन्हें यह दर्दनाक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

 

तहसील अध्यक्ष प्रभात सिंह ने कहा कि “सुधीर को मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया गया कि वह टूट गया। यह सिर्फ आत्महत्या नहीं, मजबूरी में उठाया गया कदम है।” उन्होंने चेताया कि दोषियों पर कार्रवाई होने तक यह लड़ाई जारी रहेगी। लेखपाल संघ ने इस घटना को प्रशासनिक दबाव और सिस्टम की खामियों का नतीजा बताते हुए एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई, मृतक परिवार को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।

 

इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव सिंह ने भी धरने में शामिल होकर लेखपालों का समर्थन किया। उन्होंने SIR की तारीख बढ़ाने की मांग उठाई, ताकि अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव न बने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। कांग्रेस संग्रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र ने भी आंदोलन में भाग लेकर मृतक परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की मांग दोहराई।

 

लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच एवं उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो अमेठी में आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

Share

Leave a Reply