बलिया: कृषि विभाग में बाबुओं का सराहनीय कार्य, किसानों को योजनाओं की दी जानकारी — जिनके खाते में ₹2000 नहीं पहुँचे, उन्हें भी समझाया कारण

10 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

बलिया।कृषि विभाग बलिया में आज किसानों और विभागीय कर्मियों के बीच सकारात्मक संवाद देखने को मिला। विभाग के बाबुओं ने अपने-अपने टेबल पर किसानों को बुलाकर उनकी समस्याएँ सुनीं और सरकारी योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

किसानों ने बताया कि
जिन किसानों के खाते में ₹2000 की किस्त नहीं पहुँची थी, उन्हें भी बाबुओं द्वारा पूरा विवरण समझाया गया।
बाबुओं ने किसानों को बताया कि किस कारण से राशि रुकी है—
जैसे ई-केवाईसी अपडेट नहीं होना, आधार–खाता लिंक न होना, बैंक खाते में त्रुटि या आवेदन में सुधार की आवश्यकता।
साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि समस्या ठीक होते ही उनकी किस्त जारी कर दी जाएगी।

विभागीय कर्मियों के इस सहयोगी रवैये से किसानों में खुशी की लहर दिखाई दी। किसानों ने कहा,
“आज कृषि विभाग के बाबुओं ने हमारी हर समस्या धैर्यपूर्वक सुनी और समाधान बताया, जिससे हमें बहुत राहत मिली।”

किसानों की भीड़ के बीच भी बाबुओं ने शांत, संवेदनशील और मददगार व्यवहार दिखाया, जिससे विभाग का माहौल सकारात्मक बना रहा।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481