क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज में भव्य वार्षिक खेल दिवस — विद्यार्थियों की प्रतिभा चमकी, कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र कश्यप रहे मुख्य अतिथि

4 / 100 SEO Score

अमेठी। जगदीशपुर स्थित क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन, ऊर्जा और उत्कृष्ट खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र कुमार कश्यप ने दीप प्रज्वलन व ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता रेव. फादर वॉल्टर डी’सिल्वा, प्रिंसिपल सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज, ने की। विशिष्ट अतिथि रेव. मॉन्सिन्योर रेजिनाल्ड पॉल डी’सूज़ा ने विद्यार्थियों में टीम भावना और नेतृत्व कौशल विकसित करने पर जोर दिया।

 

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री कश्यप ने कहा—

“शिक्षा एक शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा।”

उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को राष्ट्र में शिक्षा और समानता के प्रेरक के रूप में स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और परिश्रम को जीवन का आधार बनाने की सलाह दी।

 

उन्होंने विद्यालय के प्रिंसिपल श्री मनोज डी’सिल्वा के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों में नई ऊंचाइयाँ प्राप्त कर रहा है।

 

इस वर्ष खेल दिवस का थीम “ALTIORA – The Spirit of Going Beyond” रहा। विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट, दौड़ प्रतियोगिताएँ, योग, जिम्नास्टिक्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

अतिथियों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश यज्ञ सैनी, ऋषि चौरसिया, रमाशंकर राजपूत सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली और अनुशासित आयोजन की सराहना की।

 

कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ, जहाँ विद्यालय परिवार ने भविष्य में खेल दिवस को और उच्च स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481