अमेठी में उतरा बृजभूषण शरण सिंह का उड़न–खटोला, राजेश मसाला परिवार के रिसेप्शन में दिखी वीवीआईपी चमक

4 / 100 SEO Score

अमेठी। जिले में शुक्रवार को खासा उत्साह देखने को मिला जब पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का उड़न–खटोला अमेठी पहुंचा। वे प्रतिष्ठित उद्योगपति राजेश मसाला समूह के स्वामी राजेश अग्रहरि के बेटे के शादी–रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे।

बृजभूषण शरण सिंह की उपस्थिति से कार्यक्रम की रौनक और बढ़ गई। उनके स्वागत के लिए अमेठी के व्यापारिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग पहुंचे। वीवीआईपी मेहमानों के आगमन से समारोह में खास चमक देखने को मिली।

राजेश मसाला परिवार द्वारा आयोजित यह भव्य आयोजन पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमानों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की।

Share

Leave a Reply