अयोध्या प्रवास पर जय बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. कृष्णानंद शर्मा, अनेक धार्मिक स्थलों पर किया सम्मान, बोले— धर्म ध्वजा से जागी नई चेतना

6 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता अयोध्या

अयोध्या। जय बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित कृष्णानंद शर्मा अपने अयोध्या प्रवास के दौरान लगातार क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।
प्रवास के क्रम में उन्होंने विसुन बाबा धाम थरिया कला हैदरगंज, ब्रह्म बाबा ब्रह्मचारी महाराज स्थान बनघूसरा केवलापुर व हनुमानगढ़ी हैदरगंज मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।
मंदिरों में पंडित शर्मा ने वहां के महंत और पुजारियों को अंगवस्त्र व मीठा प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया तथा तुलसी माला अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि धर्म ध्वजा फहराए जाने से हिंदू समाज में नई चेतना का उत्थान हुआ है और यह काल सनातन धर्म के पुनर्जागरण का साक्षी बनेगा।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के एकजुट होने से राष्ट्र की शक्ति बढ़ती है और जय बजरंग सेना निरंतर समाज में धर्म, संस्कृति और संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रही है।
पंडित शर्मा के उनके सलाहकार प्रदीप कुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक चौहान और स्थानीय जय बजरंग सेना की टीम मौजूद रही श्री शर्मा ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से समाज में समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि आगामी लगभग 15 दिनों तक वे अयोध्या में निवास करेंगे और अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिल सके।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481