आजमगढ़ में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन 21 जून को

8 / 100 SEO Score

आजमगढ़, 20 जून। आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2026 को चन्द्रमा ऋषि आश्रम, सिलनी, आजमगढ़ में किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दया शंकर सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं राज्य विधान परिषद सदस्य होंगे।
कार्यक्रम में जनपद के प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इनमें मुख्य विकास अधिकारी परिषित खलाना (आईएएस), जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार (आईएएस), जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास करने तथा योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां एवं योग के महत्व पर विशेष जानकारी दी जाएगी।

Share

Leave a Reply