बासडीह की विधायिका केतकी सिंह को पति शांत स्वरूप सिंह ‘गुड्डू सिंह’ ने दी वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ

9 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

बलिया। बासडीह विधानसभा क्षेत्र में आज का दिन विशेष रहा, क्योंकि क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका माननीय केतकी सिंह की वैवाहिक वर्षगांठ पर उनके पति शांत स्वरूप सिंह ‘गुड्डू सिंह’ की ओर से दी गई शुभकामना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

गुड्डू सिंह ने अपनी पत्नी की प्रशंसा करते हुए कहा—
“मेरी जीवनसंगिनी न सिर्फ परिवार की शक्ति हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास की प्रतिबद्ध जनसेविका भी हैं। उनका सरल स्वभाव और जनता के प्रति समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। मैं भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूँ कि वे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें।”

क्षेत्रवासियों ने भी दंपति को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481