सीएमओ ने अमेठी सीएचसी में किया औचक निरीक्षण, मारपीट में घायल शिवकुमार पाठक से मिले

4 / 100 SEO Score

अमेठी। मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) अंशुमान सिंह ने शनिवार को अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले, जिस पर CMO ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, साफ–सफाई और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

इसी दौरान सीतारामपुर, जंगल रामनगर निवासी 56 वर्षीय शिवकुमार पाठक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। परिजनों के अनुसार, महाकाल इंटरप्राइजेज (मुंशीगंज रोड) की दुकान पर दबंग दीपक गुप्ता व उसके साथियों ने उन्हें दुकान से उठाकर बेरहमी से मारपीट की, जिसके बाद उनकी स्थिति नाज़ुक हो गई।

CMO अंशुमान सिंह ने वार्ड में जाकर शिवकुमार पाठक की चोटों का निरीक्षण किया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज व त्वरित देखभाल के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में है और वे खतरे से बाहर हैं।

घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a Reply