अमेठी पुलिस ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना बाजारशुक्ल पुलिस ने सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से 10,000 रुपये के इनामिया तथा लगभग दो वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त सोनू उर्फ इसराक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त सोनू उर्फ इसराक पुत्र इसरार खान निवासी बदलगढ़, थाना बाजारशुक्ल, अमेठी, मु.अ.सं. 227/23 धारा 376, 506 भादवि एवं 3(2)(5) व 3(2)(V) एससी-एसटी एक्ट में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने 28 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया, जिसके बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उ0नि0 विवेक कुमार वर्मा, उ0नि0 तुलसीराम, कांस्टेबल राजबहादुर, सर्विलांस टीम के हे0का0 आशीष कुमार सिंह तथा स्वाट टीम के हे0का0 आलोक सिंह और कांस्टेबल सिकन्दर खान शामिल रहे। अभियुक्त पहले भी मु.अ.सं. 252/21 धारा 376, 504, 506 भादवि एवं एससी-एसटी एक्ट तथा मु.अ.सं. 16/24 धारा 174 भादवि जैसे मामलों में अभियुक्त रह चुका है।