विकसित भारत के लिए शपथ दिलाई

5 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहा विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।ग्राम पंचायत बिजलीपुर व ग्राम पंचायत निपनिया गांव में विकसित भारत संकल्प जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बीजेपी के सम्मानित नेता ने बिजलीपुर व निपनिया गांव में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य ही लोगों की बीच जाकर उनकी शिकायतों का समाधान करना है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए यात्रा के दौरान विशेष फोकस रहा। लोगों की सुविधा के लिए ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है कि वे स्वयं कार्यक्रमों में मौजूद रहकर विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को विकसित भारत के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान गांव मे नागरिकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर वीडियो इरशाद अहमद,बिजलीपुर के ग्राम प्रधान बृजराज यादव(बिजलेश)निपनिया के ग्राम प्रधान अमरेश यादव,सचिव सैडो वर्मा आदि मौजूद हे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!