नीलगाय की टक्कर से डायल 112 सिपाही घायल

2 / 100 SEO Score

अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात सिपाही वीरेंद्र यादव रात में ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार रात लगभग 8 बजे वह संग्रामपुर से अमेठी लौट रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल जरौटा पानी टंकी के पास पहुँची, तभी अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय उनकी बाइक से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि नीलगाय का पिछला पैर बाइक के आगे वाले पहिए से भिड़ गया, जिससे सिपाही सड़क पर गिर पड़े और उनकी कमर में गंभीर चोट आ गई। दुर्घटना में उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल सिपाही को तुरंत अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

सिपाही वीरेंद्र यादव ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सामने से एक बोलेरो आ रही थी और उसी दौरान नीलगाय अचानक सड़क पर छलांग लगा दी, जिससे वे संभल नहीं सके। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!