ठेंगहा में भीषण सड़क हादसा: थार और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, दोनों चालक सुरक्षित

2 / 100 SEO Score

ठेंगहा। क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सहजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार ने ठेंगहा की ओर से जा रहे एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि थार के परखच्चे तक उड़ गए, वहीं ट्रैक्टर की ट्रॉली का एक्सल टूटकर पहिया अलग हो गया।

हल्दी की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलते ही पीआरवी 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पीआरवी जवानों की तत्परता और सजगता के चलते आवागमन बाधित नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, पीआरवी की मौजूदगी के कारण किसी भी राहगीर को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पीआरवी 112 टीम के कार्य की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। हादसे में शामिल थार वाहन चालक की पहचान साहिल सिंह पुत्र प्रेम नारायण सिंह, निवासी जैतराज का पुरवा, कंशापुर के रूप में हुई है।

सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस भीषण घटना के बावजूद दोनों चालक बाल-बाल बच गए।

    Share

Leave a Reply