थाना मनियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 100 लीटर अपमिश्रित देशी शराब सहित भारी मात्रा में सामग्री बरामद

8 / 100 SEO Score

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनियर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

दिनांक 07.12.2025 की शाम उ0नि0 संजय कुमार यादव मय हमराह बल के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग तथा अवैध शराब की रोकथाम हेतु चन्दूपाकड़ चौराहा पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दियरा टुकड़ा संख्या-02 में राधे सिंह के डेरा के पास बगीचे से एक आरोपी को दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुरेन्द्र यादव, पुत्र स्व0 रामनगीन यादव, निवासी ग्राम ककरघट्टा, थाना मनियर (उम्र लगभग 55 वर्ष) है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध अपमिश्रित देशी शराब तथा शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई।

बरामदगी में शामिल सामग्री—

03 जरिकेन में लगभग 100 लीटर अपमिश्रित देशी शराब

01 बोरी में 2 किग्रा यूरिया

1 किग्रा नौसादर

1 किग्रा फिटकरी

2 किग्रा नमक

शराब निर्माण उपकरण: 2 तसला, 1 हैंडपम्प, 2 लोहे का ड्रम, 1 फावड़ा, 2 नलकी

अभियुक्त के विरुद्ध थाना मनियर में मु0अ0सं0 243/2025, धारा 60(1), 60(2) आबकारी अधिनियम व धारा 274, 275 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास—

1. मु0अ0सं0 489/2016, धारा 60(2), 63 Excise Act व 272, 273 BNS, थाना मनियर, बलिया
(पूर्व में 2,100 लीटर अवैध अपमिश्रित देशी शराब बरामद)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—

1. थानाध्यक्ष – कौशल कुमार पाठक 2. उ0नि0 – संजय कुमार यादव 3. उ0नि0 – अंकित कुमार यादव 4. हे0का0 – मनोज चौहान 5. हे0का0 – सत्येन्द्र कुमार 6. हे0का0 – वकील कुमार 7. हे0का0 – श्यामदुलार यादव 8. का0 चालक – भानू यादव

Share

Leave a Reply