अवैध अपमिश्रित शराब प्रकरण में मनियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

10 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मनियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध अपमिश्रित शराब से संबंधित मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में, थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक के दिशा-निर्देशन पर उ0नि0 वंशराज सिंह व हमराह हे0का0 श्यामदुलार यादव की टीम ने आज दिनांक 10.12.2025 को सुबह लगभग 9:05 बजे पिण्डारी गांव से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त प्रमोद चौहान पुत्र मंहगू चौहान निवासी पिण्डारी, थाना मनियर, जनपद बलिया (उम्र करीब 28 वर्ष) को मुकदमा संख्या 232/25, धारा 60, 64 उत्तर प्रदेश शुल्क आबकारी अधिनियम तथा 274, 275 BNS से संबंधित प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय प्रेषित कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

नाम: प्रमोद चौहान

पिता: मंहगू चौहान

निवासी: पिण्डारी, थाना मनियर, बलिया

उम्र: लगभग 28 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 वंशराज सिंह, थाना मनियर

2. हे0का0 श्यामदुलार यादव, थाना मनियर

Share

Leave a Reply