ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
बलिया। थाना मनियर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 120 लीटर अपमिश्रित देशी शराब, रासायनिक सामग्री तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक की टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 09 दिसंबर 2025 को देर रात लगभग 12:43 बजे मुखबिर की सूचना पर तीन व्यक्तियों —
(1) सन्तोष कुमार राजभर उर्फ भुवर (निवासी—मनियर दियरा, सिवान बिहार, उम्र 24 वर्ष),
(2) मुन्ना कुमार गोंड (निवासी—सुल्तानपुर, बाँसडीह, उम्र 24 वर्ष) तथा
(3) विरेन्द्र राजभर (निवासी—टोलापुर बाजार, बाँसडीह, उम्र 52 वर्ष) — को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी में शामिल
120 लीटर अवैध देशी शराब (03 जेरिकेन)
यूरिया 2 किग्रा, नौसादर 1 किग्रा, फिटकरी 1 किग्रा
नमक 2 किग्रा
शराब बनाने के उपकरण: तसला 02, हैंडपम्प 01, लोहे का ड्रम 01, फावड़ा 01, नलकी 02
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 244/25, धारा 60(1), 60(2) आबकारी अधिनियम तथा धारा 274, 275 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 अंकित कुमार यादव, हे0का0 अभिषेक सिंह, हे0का0 कमला यादव व का0 आलोक कुमार शामिल रहे।