एसपी के निर्देश पर कड़ाई: 80,000 लीटर लहन एवं 8 अवैध भट्टी को पुलिस ने किया खाक

11 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
बलिया। जिले में कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान जारी है। मंगलवार को मनियर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घाघरा नदी किनारे स्थित एक बड़े अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान लगभग 80,000 लीटर अवैध लहन नष्ट किया गया, साथ ही 8 अवैध भट्टियों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

मनियर थाना प्रभारी निरीक्षक कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नदी के उस पार, मनियर–बिहार बॉर्डर क्षेत्र में यह कार्रवाई की। मौके पर लहन बनाने में उपयोग होने वाली नौसादर, फिटकरी, ड्रम, भट्ठी, लकड़ी एवं अन्य उपकरण भारी मात्रा में बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

छापेमारी के दौरान शराब बनाने में शामिल कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर यह अभियान तेज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि कच्ची शराब से जुड़े माफियाओं पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण यहां कच्ची शराब और अंग्रेजी शराब की तस्करी लगातार बढ़ रही थी, जिसे रोकने के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है।

इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!