कड़ाके की ठंड में जय बजरंग सेना ने किया मानवीय सहयोग, बुजुर्ग सूरदास को कंबल वितरित

7 / 100 SEO Score

हैदरगंज (अयोध्या)। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को जय बजरंग सेना के प्रदेश कार्यालय हैदरगंज पर सेवा और मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। क्षेत्र के उदयपुर ग्राम निवासी बुजुर्ग सूरदास को जय बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित कृष्णानंद शर्मा द्वारा कंबल भेंट कर सहयोग प्रदान किया गया।
कंबल पाकर बुजुर्ग सूरदास ने संगठन और उसके कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ठंड में मिला यह सहयोग उनके लिए बड़ी राहत है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित कृष्णानंद शर्मा ने कहा कि जय बजरंग सेना समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के साथ सदैव खड़ी है तथा आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार डॉ. प्रदीप कुमार गौतम, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक सिंह चौहान, अंबेडकर नगर अध्यक्ष अशोक राणा, गौ रक्षा समिति के तिलक राम सिंह चौहान सहित जय बजरंग सेना के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!