दिनांक 22 दिसंबर 2025 को ज़िला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ ने ज़िलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। यह मार्च ज़िला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट मार्ग, रैदोपुर तिराहा होते हुए गांधी प्रतिमा तक पहुँचा।
कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने और उसकी मूल ‘गारंटी’ भावना को कमजोर करने के फैसले की कड़ी निंदा की। पार्टी का कहना है कि यह केवल नाम बदलने का नहीं, बल्कि गरीबों के काम के अधिकार पर सीधा हमला है।
ज़िलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि
“मनरेगा कोई एहसान नहीं, बल्कि गरीबों का संवैधानिक अधिकार है। भाजपा सरकार इसे खत्म करने और महात्मा गांधी के नाम को मिटाने का षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस इसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगी।”
इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए और सरकार से मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की।