आजमगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ‘फैमिली रेस्टोरेंट’ की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले 4 जोड़े, मालिक समेत 9 गिरफ्तार

8 / 100 SEO Score

आजमगढ़: जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को सन्न कर दिया है। बाहर से ‘राधा फैमिली रेस्टोरेंट’ का बोर्ड और अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का शर्मनाक कारोबार। पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी छापेमारी करते हुए इस ‘अय्याशी के अड्डे’ का पर्दाफाश कर दिया है।

बंद कमरों में चल रही थीं रंगरलियां
महराजगंज रोड पर स्थित राधा फैमिली रेस्टोरेंट के बारे में पुलिस को आईजीआरएस पोर्टल के जरिए शिकायत मिली थी कि यहाँ खाने-पीने की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन और सीओ बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह के सख्त निर्देशों पर थाना प्रभारी जयप्रकाश और उनकी टीम ने सोमवार दोपहर बाद अचानक रेस्टोरेंट पर धावा बोल दिया। पुलिस जैसे ही रेस्टोरेंट के कमरों में दाखिल हुई, वहां का नजारा देख दंग रह गई। कमरों के भीतर 4 युवक और 4 युवतियां बेहद आपत्तिजनक स्थिति में रंगरलियां मनाते हुए पकड़े गए।

चंद पैसों के लिए बेचा जा रहा था ईमान
पुलिस की पूछताछ में रेस्टोरेंट मालिक सर्वेश कुमार मौर्या (निवासी कबेलपुर) का असली चेहरा बेनकाब हो गया। अधिक पैसे कमाने की लालच में उसने अपने होटल को जिस्मफरोशी का अड्डा बना दिया था। पुलिस ने मौके से होटल मालिक, 4 ग्राहकों और 4 युवतियों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आपत्तिजनक सामग्री और कैश बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री (कंडोम), 1980 रुपये कैश और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा होटल के बाहर खड़ी 3 मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से होटल चलाने वालों में दहशत का माहौल है।

Share

Leave a Reply