घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के चलते 24 व 26 दिसंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद

10 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता अयोध्या

अयोध्या। जनपद में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। प्रशासन के आदेशानुसार जनपद अयोध्या में संचालित सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय 24 दिसंबर और 26 दिसंबर को बंद रहेंगे।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं 25 दिसंबर को शासन के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई जाएगी।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे ठंड व कोहरे के दौरान बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतें तथा किसी भी नई सूचना के लिए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!