सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण हेतु 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत, पक्षकारों से सहभागिता की अपील

8 / 100 SEO Score

आजमगढ़ 03 जुलाई 2026/

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ नितिका राजन द्वारा बताया गया कि न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह, 2026 का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरम्भ किया गया है, जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी।

विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा, जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित मामले शामिल किये जायेगे। विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।

सम्मानित अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य सभी सम्बन्धित पक्षों से इस अभियान में सकिय रूप से भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाता है। समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जायेगा। पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों/वार्ताओं में व्यक्तिगत अथवा आभासी रूप से शामिल हो सकते हैं।

पक्षकार अपने मामले (जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित है) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में शामिल करने हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त गूगल फार्म पर सबमिट कर सकते हैं।

इस वास्ते गूगल फॉर्म तैयार किया गया है। इस गूगल फॉर्म को भरना अत्यन्त सरल है। इस भरकर अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत), 2026 में शामिल किया जा सकता है। यह गूगल फॉर्म माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!