अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन कार्यालय पर हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

7 / 100 SEO Score

आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) शाखा आजमगढ़ द्वारा संगठन के कार्यालय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधरोपण कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चिल्ड्रेन हॉस्पिटल आजमगढ़ के चेयरमैन डॉ. राजेश यादव ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र यादव (ABPA), ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. शिवानंद प्रजापति, ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र चौहान तथा डॉ. आदित्य तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी समाजहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!