थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

8 / 100 SEO Score

अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन गश्त व चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12.07.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 02 अभियुक्तगण 1. हर्षित पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम गुडम कचराई थाना नानौता जनपद सहारनपुर 2. मुर्तजा पुत्र जमील अहमद निवासी मौहल्ला छिपीयान थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत खुमरान पुल के पास से आते जाते लोगो के साथ आमदा फसाद करते हुए गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!