विजयकान्त चौहान जुनियर भगत सिंह कश्मीर के श्रीनगर मैं हुए सम्मानित

7 / 100 SEO Score

*सहारनपुर*- श्री नगर के प्रसिद्ध टेगौर ऑडिटोरियम भवन में कल देर रात्रि प्रसिद्ध पत्रकार समाजसेवी
आदरणीय साध्वी वैदेही तमन जी फाउंडर ऑर्गेनाइजर लालडेड लिटेरी अवार्ड के नेतृत्व व संचालन में लालडेड लिटेरी अवार्ड 2026 का भव्य ऐतिहासिक आयोजन हुआ। शुभारम्भ व समापन सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वन्देमातरम व राष्ट्रगान जन गण मन गाकर हुआ। इसके बाद विधिवत रूप से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उद्घाटन जम्मू कश्मीर के महामहिम उप राजप्यपाल श्री मान मनोज सिन्हा जी एवम श्री मान तीर्थ सिंह रावत जी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड आदि द्वारा मदर ऑफ कश्मीर ललडेड देवी लल्लदेश्वरी जी के जीवन चरित्र पर आधारित वैदेही तमन जी द्वारा रचित लिखित पुस्तक का विमोचन कर के हुआ।
कार्यक्रम सयोजक साध्वी वैदेही तमन जी और उनकी पूरी टीम ने महामहीम उप राजप्यपाल श्री मनोज सिन्हा व अन्य अतिथियो का अंग वस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर सम्मान पत्र व मोमेंटो देकर सम्मान किया। ललडेड लिटेरी अवार्ड 2026 में सहारनपुर के प्रसिद्ध गौरक्षक शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान जूनियर भगत सिंह सांस्थापक वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट व संचालक प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गौ देवी मंदिर गौशाला नुमाइश कैम्प सहारनपुर को गौ सेवा गौरक्षा व युवाओ में देशभक्ति की भावना जगाने व देशभक्ति के प्रसार प्रचार के क्षेत्र में किये जा रहे ऐतिहासिक कार्यो के लिए माननीय श्री मान तीर्थ सिंह रावत जी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड व कार्यक्रम सयोजक ,वैदेही तमन जी प्रसिद्ध पत्रकार मुम्बई व बृज भूषण शर्मा प्रसिद्ध समाजसेवी श्री नगर कश्मीर द्वारा मेडल पहनाकर मोमेंटो ओर सम्मान पत्र सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया गया। विजयकान्त ने कहा कि कर्म कभी निष्फल नही जाता और गौ सेवा करने वालो को सम्मान और प्रचार की जरूरत नही होती गौ सेवको के भाग्य में यश गॉड गिफ्टिड होता है विजयकान्त चौहान ने बताया कि महामहिम उप राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी ने कार्यक्रम सयोजक वैदेही तमन जी द्वारा मदर ऑफ कश्मीर ललडेड(ललदेश्वरी देवी जी) के जीवन चरित्र पर रचित नई पुस्तक का विमोचन करने के बाद वैदेही तमन जी के निवेदन पर मदर ऑफ कश्मीर ललडेड ललदेश्वरी जी के नाम से भव्य सुंदर ऐतिहासिक स्मारक जल्द बनाने का आश्वासन दिया जिससे कश्मीर से बाहर भी देश ओर दुनिया में मदर ऑफ कश्मीर के बारे ओर ऐतिहासिक जानकारिया हासिल कर युवा अपने जीवन में सुधार कर अपना उद्धार कर सके। महामहिम उप राज्यपाल श्री मान मनोज सिन्हा ने कहा कि ऱाष्ट्रा की सुरक्षा केवल सरकारों का दायित्व नही है युवाओ ओर समाज की भी बराबर जिम्मेदारी है देश की सुरक्षा की युवाओ को सही मार्ग दर्शन देकर भी राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है इस दौरान मंच पर कश्मीर के कल्चर पर लोकगीतों द्वारा भी अतिथियो का सम्मान किया गया। विजयकान्त ने कहा ऐतिहासिक सम्मान ऐतिहासिक मंच ओर ऐतिहासिक कार्यक्रम ।के माध्यम से हमे मिला यह ललडेड लिटेरी अवार्ड 2026 मैं पूज्य गौ माता और भारत माता के चरणों मे समर्पित करता हू। भविष्य में भी देश धर्म गौ माता की सेवा में अपना जीवन इसी प्रकार आखरी सांस तक समर्पित करता रहूंगा।विजयकान्त ने कहा कि कश्मीर की पावन अभिनव गुप्त ओर मदर ऑफ कश्मीर ललडेड ललदेश्वरी देवी की धरती पर यह ऐतिहासिक सम्मान मिलना मेरा ही। हज पूरे सहारनपुर के लिए भी गौरव ओर सौभाग्य का विषय है। विजयकान्त के अलावा कश्मीर श्री नगर जम्मू के भी चुनिंदा चयनित श्रेष्ठ समजसेवियो का भी सम्मान किया गया! इस दौरान टेगोर भवन को चारों ओर से सुरक्षा बलों ने घेर रखा था डॉग स्केवेयड ओर सुरक्षा मशीनों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की पूरी निगरानी ओर जांच के बाद ही सभी को कार्यक्रम में जाने दिया गया!

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!