संवाददाता – नीरज पण्डित
आजमगढ़ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना प्रक्रिया में तेजी आ गई है। मतगणना के दूसरे चरण की समाप्ति के बाद शुरुआती रुझानों ने चुनावी तस्वीर को दिलचस्प बना दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण की मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर रघुनाथ राम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। वहीं, मंत्री पद के लिए मनोज कुमार राय ने बढ़त बनाए रखी है। जैसे-जैसे मतगणना के चरण आगे बढ़ रहे हैं। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं।