आजमगढ़ में नदियों का जलस्तर सामान्य, घाघरा और टोंस में जलस्तर में गिरावट जारी

7 / 100 SEO Score

आजमगढ़, 15 जुलाई। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बाढ़ खंड आजमगढ़ द्वारा बुधवार सुबह 8:00 बजे जारी नदी जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार जिले की प्रमुख नदियों घाघरा और टोंस का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है। अधिकांश गेज स्थलों पर जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे फिलहाल बाढ़ का तत्काल खतरा नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार घाघरा नदी के एलवलघाट गेज पर जलस्तर 75.40 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 76.60 मीटर से नीचे है। वहीं बदरहुआ गेज पर जलस्तर 69.60 मीटर तथा डिघिया गेज पर 68.62 मीटर दर्ज किया गया। इन दोनों स्थानों पर जलस्तर में गिरावट की प्रवृत्ति देखी गई।
इसी प्रकार टोंस नदी के रसेटल गेज पर जलस्तर 65.90 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो भी खतरे के निशान 74.88 मीटर से काफी नीचे है। यहां भी जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 6.00 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि 1 जून से अब तक कुल 246.5 मिमी वर्षा हो चुकी है।
प्रशासन ने बताया कि सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल जिले में बाढ़ जैसी कोई गंभीर स्थिति नहीं है, लेकिन संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!