सहारनपुर मस्जिद गिराने के ख़िलाफ़ रसड़ा मुस्लिम समाज ने दिया उपजिलाधिकारी को ज्ञापन…..
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद को अवैध बताकर गिराने के खिलाफ आज रसड़ा मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्तरप्रदेश के राज्यपाल महोदया को ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन देते समय समाजसेवी व भारत नौजवान क्रांति सभा के संयोजक जावेद अंसारी जाम ने आरोप लगाया कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश में कही भी यह उल्लेख नहीं था कि मस्जिद को ध्वस्त किया जाये । हालांकि मस्जिद पैरोकारो ने जिला न्यायालय से स्थगन आदेश भी लिया था, स्थगन आदेश टूटने के मात्र 2 दिन बाद ही भारतीय संविधान को नजर अंदाज करते हुये मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया जब की ऊपरी न्यायालय में अपील करने का समय 3 हफ्ते का दिया जाता रहा है । ऐसे कार्य से यही प्रतीत हो रहा है कि एक जाति – संप्रदाय के खिलाफ सरकार द्वेष पूर्ण कार्रवाई करने में लगी है जो भारतीय न्याय व्यवस्था व भारतीय संस्कृति के खिलाफ है । ऐसे कृत्यों से मुस्लिम समाज के साथ – साथ सर्व समाज के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है । ऐसे कृत्यों को सर्वसमाज के साथ – साथ मुस्लिम समाज घोर निंदा करता है और भविष्य में ऐसे कार्यों को ना करने का निवेदन किया गया ।
इस अवसर पर बदरूदूजा उर्फ बबलू अंसारी, जावेद अंसारी जाम, सुनील मौर्या, पिंटू अंसारी, अनुराग किंकर, शहाबुद्दीन अंसारी, सरफराज अली छोटू, मौलाना असअद रहमानी, जमशेद राईन, कैफ, मेराज, शमीम, इक़बाल, शहज़ाद सहित दर्जनों के संख्या में लोग उपस्थित रहे ।